Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

उत्तरी हवाओं से गिरा प्रदेश का तापमान, 21 शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे, सीकर सबसे सर्द रहा

जयपुर, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). प्रदेश में चल रही उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य के 21 शहरों का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, वहीं सीकर की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया.

rajasthan weather

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार रात को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. जयपुर में दिनभर हल्की हवाओं के साथ धूप खिली रही. राजधानी जयपुर में रात के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी हवाओं के चलते राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री नीचे दर्ज किए जा रहे हैं. अगले एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आने वाले 48 घंटों के दौरान तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.