
जयपुर, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . करणी विहार थाना इलाके में किराये पर रह रहे एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. Saturday सुबह जब कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक ने मृतक परिवार के रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़ा तो माता-पिता और एक बेटे का शव कमरों में मिला. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला हैं. सुसाइड नोट में जानकार पर परेशान करने का आरोप हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
थानाधिकारी हवा सिंह ने बताया कि Saturday सुबह पुलिस कंट्रोल से सूचना मिली की एक मकान में रहने वाले किरायेदार कमरा नहीं खोल रहे. जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची गेट को कई बार बजाया लेकिन गेट नहीं खोला तो गेट तोड़ा गया. जाली वाला गेट अंदर से बंद था लेकिन मेन गेट अंदर से बंद नहीं मिला. मेन गेट के पीछे ही युवक का शव मिला और वहीं आगे हॉल में पिता का शव और वहीं कमरे में महिला का शव मिला. मृतकों की पहचान रूपेन्द्र शर्मा (63) पुत्र हरिनारायण शर्मा निवासी सुंदर नगर महाराणा प्रताप रोड, सुशीला शर्मा(58) पत्नी रूपेन्द्र शर्मा और पुलकित शर्मा (32) के रूप में हुई.
पुलिस जानकारी के अनुसार रूपेन्द्र शर्मा Rajasthan बैंक में अकाउंट में थे. समय से पहले वीआरएस लेकर सेवा छोड दी थी. सुशीला शर्मा हाउस वाइफ थी वहीं बेटा रूपेन्द्र एक निजी कंपनी में काम करता था.
थानाधिकारी हवा सिंह ने बताया कि कमरे के टेबल पर एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला. सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा था जिस में एक परिचित पर आरोप लगाये हुए थे. सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है.