गुजरात मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, हर्ष संघवी बने उप मुख्यमंत्री

Gujarat Cabinet 2025

गांधीनगर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). Gujarat के नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को स्वर्णिम संकुल-1 में Chief Minister भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में नई कैबिनेट की पहली बैठक हुई, जो करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली. इस बैठक में मंत्रियों को उनके विभागों का आवंटन किया गया.

हर्ष रमेशकुमार संघवी को Gujarat के उप Chief Minister के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्हें गृह एवं पुलिस हाउसिंग, जेल, नागरिक सुरक्षा, गृह रक्षक व ग्राम रक्षक दल, सीमा सुरक्षा, निषेध एवं आबकारी, परिवहन, कानून व न्याय व्यवस्था, खेल, युवा सेवा व सांस्कृतिक गतिविधियां, स्वैच्छिक संस्थाओं का समन्वय, उद्योग, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग, नमक उद्योग, मुद्रण व लेखन सामग्री, पर्यटन व यात्राधाम विकास, नागरिक उड्डयन जैसे प्रमुख विभागों का कार्यभार सौंपा गया है.

कैबिनेट मंत्रियों को आवंटित विभाग

  • कनुभाई मोहनलाल देसाई: वित्त, शहरी विकास और शहरी आवास निर्माण.

  • जीतुभाई सवजीभाई वाघाणी: कृषि व किसान कल्याण, सहकार, पशुपालन, गौसंवर्धन, मत्स्य पालन, प्रोटोकॉल.

  • ऋषिकेशभाई गणेशभाई पटेल: ऊर्जा व पेट्रोकेमिकल्स, पंचायत व ग्रामीण आवास निर्माण, वैधानिक व संसदीय कार्य.

  • कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया: श्रम, कौशल विकास व रोजगार, ग्रामीण विकास.

  • नरेशभाई मगनभाई पटेल: आदिवासी विकास, खादी, ग्रामोद्योग एवं कुटीर उद्योग.

  • अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडिया: वन व पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी.

  • डॉ. प्रद्युमनभाई गुणवंतभाई वाजा: सामाजिक न्याय व अधिकारिता, प्राथमिक, माध्यमिक व वयस्क शिक्षा, उच्च व तकनीकी शिक्षा.

  • रमणभाई भीखाभाई सोलंकी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण.

राज्य मंत्रियों को आवंटित विभाग

  • ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल: जल संसाधन व जल आपूर्ति (स्वतंत्र प्रभार).

  • प्रफुल्लभाई छगनभाई पानसेरिया: स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), प्रोटोकॉल.

  • डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील: महिला व बाल कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय व अधिकारिता.

  • परशुराम ओधवजीभाई सोलंकी: मत्स्य पालन.

  • कांतिलाल शिवलाल अमृतिया: श्रम, कौशल विकास व रोजगार.

  • रमेशभाई भूराभाई कटारा: कृषि व किसान कल्याण, सहकार, पशुपालन व गौसंवर्धन.

  • दर्शनाबेन मुकेशभाई वाघेला: शहरी विकास व शहरी आवास निर्माण.

  • कौशिकभाई कांतिकभाई वेकरिया: कानून व न्याय व्यवस्था, ऊर्जा व पेट्रोकेमिकल्स, वैधानिक व संसदीय कार्य.

  • प्रवीणकुमार गोरधनभाई माली: वन व पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, परिवहन.

  • डॉ. जयरामभाई चेमाभाई गामीत: खेल, युवा सेवा व सांस्कृतिक गतिविधियां, स्वैच्छिक संस्थाओं का समन्वय, उद्योग, लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग, नमक उद्योग, मुद्रण व लेखन सामग्री, पर्यटन व यात्राधाम विकास, नागरिक उड्डयन.

  • त्रिकमभाई बीजलभाई छांगा: उच्च व तकनीकी शिक्षा.

  • कमलेशभाई रमेशभाई पटेल: वित्त, पुलिस हाउसिंग, जेल, नागरिक सुरक्षा, गृह रक्षक व ग्राम रक्षक दल, सीमा सुरक्षा, निषेध व आबकारी.

  • संजयसिंह विजयसिंह महीडा: राजस्व व आपदा प्रबंधन, पंचायत व ग्रामीण आवास निर्माण, ग्रामीण विकास.

  • पूनमचंद छनाभाई बरांडा: आदिवासी विकास, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले.

  • स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर: खादी, कुटीर व ग्रामोद्योग.

  • रिवाबा रविंद्रसिंह जाडेजा: प्राथमिक, माध्यमिक व वयस्क शिक्षा.

नई कैबिनेट के गठन के साथ Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने कहा कि सरकार राज्य में विकास की गति को और तेज करने और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है.