Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

10 हजार रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर मोईन उर्फ डुर्री दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर

उदयपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी और अम्बामाता थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने 10 हजार रुपये के इनामी और शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी मोईन उर्फ डुर्री को दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है. जिला Superintendent of Police योगेश गोयल के निर्देश पर चल रहे इस अभियान की निगरानी अतिरिक्त Superintendent of Police शहर उमेश ओझा और वृताधिकारी नगर पश्चिम कैलाश बोरीवाल ने की. वहीं थानाधिकारी मुकेश सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी.

सूचना मिलने पर पुलिस टीम पिछोला रिंग रोड पहुंची, जहां सैफ्टी वॉल के पास मोईन उर्फ डुर्री बैठा नजर आया. पुलिस को देखते ही वह लंगड़ाते हुए भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम मोईन उर्फ डुर्री पुत्र यूनूस खान निवासी गांधी मूर्ति के पास, गांधी नगर, थाना अम्बामाता, जिला उदयपुर बताया. आरोपी के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

जांच में सामने आया कि आरोपी मोईन उर्फ डुर्री ने 13 अक्टूबर 2025 को अपने साथियों के साथ शाहपुरा (जिला भीलवाड़ा) क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद भागते समय उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें मोईन घायल हो गया था और उसके पैर में फ्रैक्चर आया. आरोपी के खिलाफ थाना शाहपुरा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है और घटना के बाद से वह फरार चल रहा था.

गिरफ्तार आरोपी मोईन उर्फ डुर्री थाना अम्बामाता का हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ लूट, चोरी, डकैती, नकबजनी, मारपीट, हत्या के प्रयास, अपहरण और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 23 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जिनमें कई मामलों में चालान न्यायालय में प्रस्तुत हो चुके हैं. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दोनों कारतूस फैयाज पुत्र मोहम्मद अजीज पठान निवासी सज्जन नगर थाना अम्बामाता से 13 अक्टूबर को भीलवाड़ा घटना के दिन लिए थे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.