Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

फतहनगर : चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल और सोलर सिस्टम बरामद

उदयपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों पर नकेल कसते हुए फतहनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 मोटरसाइकिल, सोलर प्लेटें और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है.

Fathenagar police

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी पप्पू लाल डांगी (41 वर्ष), निवासी कीकावास, तहसील वल्लभनगर, जिला उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके जीजा गोपीलाल डांगी की लदाना, मावली स्थित भूमि पर लगे यूटीएल कंपनी के सोलर सिस्टम की 11 प्लेटें और कंट्रोलर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं. इस पर थाना फतहनगर में प्रकरण संख्या 174/2025, धारा 303(2) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

जिला Superintendent of Police योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त Superintendent of Police अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) और वृताधिकारी मावली आशिमा वासवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी फतहनगर चन्द्रशेखर किलानिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी और आसूचना सहयोग के आधार पर जांच करते हुए दो आरोपियों —

  1. बाबूलाल पुत्र ओंकार, निवासी डांगी बस्ती, खेमपुर, थाना फतहनगर, जिला उदयपुर

  2. प्रकाश पुत्र रूपलाल, निवासी डांगी बस्ती, खेमपुर, थाना फतहनगर, जिला उदयपुर — को गिरफ्तार किया.

पुछताछ में दोनों आरोपियों ने न केवल सोलर सिस्टम चोरी की वारदात स्वीकार की, बल्कि लदाना, भवाल फैक्ट्री क्षेत्र से 11 सोलर पैनल, भानसोल, गढ़वाड़ा, जावर, पलाना, गादोली रोड, भवागनपुरा से भैंसों की चोरी, तथा गुड़ली गांव, सालेरा कला, नाथद्वारा, उदयपुर, मावली और डबोक से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें करना भी स्वीकार किया.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, सोलर प्लेटें और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. जब्त किए गए माल की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है.

इस सफल कार्रवाई में टीम के प्रमुख सदस्य —
थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया, हेड कांस्टेबल जगन प्रसाद (अनुसंधान अधिकारी), कांस्टेबल जितेन्द्र, रणजीत सिंह, अशोक कुमार, चन्द्रप्रकाश, सोनू, तथा साइबर सेल उदयपुर से स.उ.नि. गजराज सिंह और कांस्टेबल लोकेश शामिल रहे.