Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बूंदी में युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा: एक आरोपी बापर्दा गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

Jaisalmer farmer murder

जयपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले का महज़ 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस प्रकरण में एक मुख्य आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध किया गया है.

पटाखे चलाने को लेकर हुआ था विवाद
एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार को फरियादी लखन सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे उसका भाई विष्णु अपने दोस्तों सुरजीत और आदित्य के साथ मोटरसाइकिल पर गया था. रात करीब 10:30 बजे विष्णु के फोन से सूचना मिली कि उसका झगड़ा हुआ है और उसे चाकू लग गया है. जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो दोस्तों ने बताया कि होंडा शोरूम के पास पटाखे चलाने की बात पर तीन युवकों से कहासुनी हुई, जिसके बाद उन्हीं युवकों ने विष्णु पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर चोटों के कारण विष्णु की मौत हो गई.

पुलिस ने बनाई विशेष टीम
कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल और बूंदी एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर एएसपी उमा शर्मा व सीओ अरुण शर्मा के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया.

जांच में खुलासा
जांच में सामने आया कि 20 अक्टूबर की रात मृतक विष्णु अपने दोस्तों के साथ पुराने बाईपास रोड स्थित लक्ष्मी धर्म कांटे के पास सुनसान इलाके में पटाखे चला रहा था. इसी दौरान, विष्णु द्वारा चक्करनुमा पटाखा सड़क पर फेंकने को लेकर चित्तौड़ चौराहे से सिलोर पुलिया की ओर जा रहे तीन लड़कों से कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर उनमें से एक विधि से संघर्षरत किशोर ने विष्णु के पसलियों और पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है.