Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

ऑपरेशन चक्रव्यूह: पुलिस ने पकड़ा 897 किलो डोडाचूरा तस्करी का आरोपी, नीमच से हुआ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

जयपुर, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran). प्रतापगढ़ पुलिस को ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता मिली है. जिला Superintendent of Police बी. आदित्य के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना छोटी सादड़ी पुलिस ने कमल राणा गैंग के कुख्यात तस्कर भीमसिंह बावरी को गिरफ्तार किया है. आरोपी लगभग दो साल पुराने एनडीपीएस केस में वांछित था, जिसमें 897.500 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया था.

Operation Chakravyuh

पुलिस टीम ने फरार आरोपी भीमसिंह बावरी पुत्र रामचंद्र (45), निवासी साण्डीखेड़ा थाना छोटी सादड़ी (हाल निवासी चीताखेड़ा, Madhya Pradesh) को नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र के चीताखेड़ा से गिरफ्तार किया. आरोपी न केवल 19 जुलाई 2022 को हुई तस्करी में शामिल था, बल्कि इससे पहले चित्तौड़गढ़ के आकोला थाने के एनडीपीएस मामले में एडीजे कोर्ट, कपासन द्वारा फरार घोषित किया जा चुका था.

एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 19 जुलाई 2022 को छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने बारिया पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से कुल 897.500 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया था. उस समय तस्कर मौके से फरार हो गए थे.

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी भीमसिंह बावरी ने मारवाड़ के तस्करों को डोडाचूरा भरवाने के लिए अपना मकान उपलब्ध कराया था और अपने साथियों के साथ मिलकर यह पूरी तस्करी की थी.