New Delhi, 30 अक्टूबर (Udaipur Kiran). Realme ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro को भारत में नवंबर में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने बताया कि यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme India की आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह वही मॉडल है जिसे चीन में 21 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था.

Realme GT 8 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ HyperVision AI चिप भी दी गई है. फोन में Ricoh GR द्वारा ट्यून किया गया रियर कैमरा सेटअप होगा, जिससे फोटोग्राफी अनुभव को और बेहतर बनाने का दावा किया गया है.
Realme GT 8 Pro: संभावित स्पेसिफिकेशंस
Realme GT 8 Pro में 6.79-इंच का QHD+ (1,440×3,136 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले 3,200Hz टच सैंपलिंग रेट और 1.07 बिलियन कलर्स के साथ आता है.
यह फोन 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है, जिसमें LPDDR5X RAM (16GB तक) और UFS 4.1 स्टोरेज (1TB तक) दी गई है. पावर के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कैमरा और अन्य फीचर्स
Realme GT 8 Pro के रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है. फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.
चीन में कीमत और वेरिएंट
चीन में Realme GT 8 Pro को तीन कलर ऑप्शन — ब्लू, व्हाइट और ग्रीन में लॉन्च किया गया है. इसका बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) CNY 3,999 (लगभग ₹50,000) में आता है, जबकि टॉप वेरिएंट (16GB RAM + 1TB स्टोरेज) की कीमत CNY 5,199 (लगभग ₹64,000) रखी गई है.
भारत में भी फोन इसी प्रीमियम रेंज में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिससे यह OnePlus, iQOO और Xiaomi के फ्लैगशिप मॉडलों को टक्कर देगा.