ई-सिगरेट पर सख्त कार्रवाई: उदयपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 130 ई-सिगरेट जब्त कीं

उदयपुर, 1 नवम्बर (Udaipur Kiran News). ई-सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत ई-सिगरेट की ऑनलाइन बिक्री, भंडारण, वितरण और उत्पादन पर रोक लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक, Rajasthan, जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

E-Cigarette

महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में अतिरिक्त Superintendent of Police (अपराध एवं सतर्कता) हर्ष रत्नू और पुलिस उप अधीक्षक (लीव रिजर्व) गोपाल चंदेल के नेतृत्व में रेंज स्तर पर विशेष टीम गठित की गई. टीम को ई-सिगरेट के अवैध भंडारण, वितरण और उत्पादन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

निर्देशों के तहत गठित टीम ने उदयपुर शहर के विभिन्न थानाधिकारियों के समन्वय से 1 नवम्बर 2025 को डिकॉय ऑपरेशन चलाया. इस दौरान Police Station हाथीपोल, सुखेर, बड़गांव और अंबामाता थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जहां से अलग-अलग ब्रांड की कुल 130 ई-सिगरेट जब्त की गईं. इस कार्रवाई के संबंध में कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि ई-सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.