ग्रीन पीपल सोसाइटी की बैठक उदयपुर में सम्पन्न, वर्ल्ड फेस्टिवल और “पैडल टू जंगल” कार्यक्रम पर हुआ मंथन
उदयपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran). पर्यावरण संरक्षण को समर्पित Green People Society की बैठक आज उदयपुर में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह (IAS) ने की.

सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि बैठक में आगामी जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में जयपुर में आयोजित होने वाले World Festival की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई. इसके साथ ही समिति की ओर से आयोजित किए जाने वाले “Pedal to Jungle” कार्यक्रम पर भी गहन चर्चा की गई.
बैठक में समिति द्वारा Public Participation के अंतर्गत पर्यावरण सुधार के लिए किए जाने वाले कार्यों की प्रारंभिक योजना (Preliminary Plan) भी तैयार की गई, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके.
बैठक में डॉ. ललित जोशी, प्रताप सिंह चुंडावत, सुहेल मजबूर, इंद्रजीत माथुर एवं श्याम दवे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.



