Skip to content
Thursday, 15 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

हिन्दुत्व हजारों साल पहले भी था और आगे भी रहेगा: महंत मुकेश नाथ महाराज

उदयपुर (Udaipur Kiran). उत्तरप्रदेश के Chief Minister और गोरखपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के गुरुभाई एवं विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ महाराज ने कहा कि Hindutva को न कोई मिटा पाया है और न ही कोई मिटा पाएगा. हिन्दुत्व हजारों साल पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि आदिवासी हिन्दू हैं और जो इससे इंकार करता है, वह आदिवासियों की संस्कृति और परंपराओं को नहीं समझता.

महंत मुकेश नाथ महाराज ने Saturday को सनातन प्रेमियों और भक्तों को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए. इस दौरान उन्होंने मेवाड़ राज परिवार के सदस्य एवं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह से भी भेंट की और मेवाड़ व गोरखपीठ के आपसी संबंधों पर चर्चा की. दोपहर में उन्होंने महाकाल मंदिर में सनातन भक्तों के साथ संवाद किया. शाम को वे महासतिया स्थित हनुमानजी मंदिर और बोहरा गणेशजी मंदिर भी पहुंचे, जहां सैकड़ों भक्तों ने उनका स्वागत किया.

महंत मुकेश नाथ ने कहा कि कई लोग हिन्दुत्व को मिटाने की कल्पना करते हैं और संकल्प भी लेते हैं, लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि अंधेरे के बाद फिर से सनातन उजाले की ओर बढ़ रहा है. भारत मुगलों और अंग्रेजों का गुलाम रहा, लेकिन हिन्दुत्व के संस्कार और संस्कृति को कोई मिटा नहीं पाया. मुगलों ने सोचा था कि वे भारत की सभ्यता और भाषा को समाप्त कर देंगे, लेकिन न तो सभ्यता बदली और न ही भाषा को कोई मिटा सका.

उन्होंने कहा कि Hindutva कोई नाम नहीं बल्कि जीवनशैली (Life Style) है. हिन्दुत्व को समाप्त करने के प्रयास हजारों वर्षों से किए जाते रहे हैं. कई शहरों के नाम बदले गए, लेकिन संकट के समय कोई न कोई संत-महात्मा प्रकट हुआ और इस विचारधारा को संजीवनी देता रहा. इसी कारण आज भी हिन्दुत्व के संस्कार और परंपराएं जस की तस खड़ी हैं.

गुरुकुल व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि समय निरंतर बदलता रहता है और समय वापस नहीं आता, इसलिए वर्तमान परिस्थितियों को भी स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने तेलंगाना में आदिवासियों की परंपराओं पर लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासी हिन्दू है और जो इससे इंकार करता है, वह आदिवासियों की परंपरा और संस्कृति को नहीं समझता.

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष जयशंकर राय ने सनातन प्रेमियों और भक्तों का आभार जताते हुए कहा कि मेवाड़ में महाराजजी का स्वागत कर यहां के धर्मप्रेमियों ने मेवाड़ के संस्कार और संस्कृति का परिचय दिया है.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री एवं Rajasthan प्रदेश अध्यक्ष कौशल पालीवाल, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रमुख डॉ. राव बहादुर सिंह, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बोहरा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तुषार बोहरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, जिलाध्यक्ष राकेश बागोरा और उदयपुर संभाग अध्यक्ष विकास गौड सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.