जालोर में ACB की बड़ी कार्रवाई: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का वरिष्ठ सहायक ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जयपुर (Udaipur Kiran)। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जालोर इकाई ने आज कार्रवाई करते हुए श्री महेन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक), जिला जालोर को ₹10,000 की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (Red Handed Arrest) किया है।

ACB के महानिदेशक श्री गोविंद गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय स्थित Helpline Number 1064 पर एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी श्री महेन्द्र कुमार (वरिष्ठ सहायक) द्वारा परिवादी की School Recognition तथा UDISE ID और Password जारी करने की एवज में ₹10,000 रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
इस शिकायत पर जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक श्री भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में तथा ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में आज मय टीम Trap Action की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी श्री महेन्द्र कुमार के पास से ₹10,000 की रिश्वत राशि बरामद कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ (Interrogation) तथा अन्य कानूनी कार्यवाही (Legal Action) जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान (Further Investigation) किया जाएगा।



