Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
auction

IPL 2027 ऑक्शन: ₹2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

उदयपुर, 25 नवंबर: आने वाले IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में दो दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों ने ₹2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। खास बात यह है कि इस सबसे ऊंचे बेस प्राइस में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, बाकी सभी विदेशी हैं। कई ऐसे भारतीय क्रिकेटर, जो अभी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं या पहले खेल चुके हैं, उन्होंने 2 करोड़ रुपये का बेस प्राइस नहीं चुना है। वहीं दूसरी तरफ, बेन स्टोक्स और डेविड वॉर्नर जैसे रिटायर्ड इंटरनेशनल स्टार्स ने इस बेस प्राइस को चुना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्शन के लिए कुल 30 खिलाड़ियों ने ₹2 करोड़ का बेस प्राइस सिलेक्ट किया है। हालांकि, सोर्स ने सिर्फ 29 नामों की ही लिस्ट जारी की है। इस ₹2 करोड़ के बेस प्राइस को चुनने वाले दो भारतीय खिलाड़ी तेज गेंदबाज आवेश खान और दीपक चाहर हैं। लिस्ट में बाकी सभी विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटरों ने ₹2 करोड़ का बेस प्राइस चुना है।

IPL 2027 ऑक्शन: ₹2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

इस लिस्ट में बेन स्टोक्स, आवेश खान, दीपक चाहर, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, झाय रिचर्डसन, माहली बियर्डमैन, स्पेंसर जॉनसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, सनी बेकर, टॉम करन, एडम मिल्ने, बेन सीयर्स, बेवोन जैकब्स, डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, विल ओ’रुकी, एनरिक नॉर्किया, गेराल्ड कोएट्जी, मथीशा पथिराना, वानिंदु हसरंगा, शाई होप और शिमरोन हेटमायर शामिल हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार IPL फ्रेंचाइजीज के पास सिर्फ 66 स्लॉट्स खाली हैं, जिनमें से 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। रजिस्टर हुए खिलाड़ियों में 184 कैप्ड भारतीय, 170 कैप्ड विदेशी, एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी, पिछले IPL सीजन में खेल चुके 127 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी, पहली बार IPL खेलने की तैयारी में जुटे 628 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 69 अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं।

हालांकि, BCCI और IPL इस लिस्ट को छांटकर छोटा करेंगे और सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों की नीलामी होगी। BCCI ने सभी फ्रेंचाइजीज को बता दिया है कि अगर वे किसी ऐसे एक्स्ट्रा खिलाड़ी को शामिल कराना चाहती हैं जो शुरुआती ऑक्शन रजिस्ट्रेशन में नहीं था, तो वे शुक्रवार, 27 नवंबर की शाम 5 बजे (भारतीय समय) तक अपनी मांग भेज दें। इन एक्स्ट्रा खिलाड़ियों को फाइनल ऑक्शन लिस्ट/सेट में जोड़ दिया जाएगा।

IPL 2027 ऑक्शन: ₹2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Share