Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

भीलवाड़ा में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण, अनेक गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद

भीलवाड़ा, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News)। आज नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा पांसल चौराहा (महाराणा प्रताप सर्किल) पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से अनेक गणमान्य अतिथि, समाजजन और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Maharana Pratap

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर्यकुल दिवाकर श्रीजी हुजूर महाराणा साहेब विश्वराज सिंह जी मेवाड़ (विधायक नाथद्वारा), परम पूज्य गुरुदेव अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर ध्यानयोगी श्री उत्तमस्वामी जी महाराज, तथा नगर विकास एवं आवासन मंत्री श्री झबर सिंह खरा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह मेतवाला, भीलवाड़ा जिला प्रमुख श्रीमती बरजी देवी भील, माण्डल विधायक श्री उदयलाल भदाणा, जहाजपुर विधायक श्री गोपीचंद मीणा, भीलवाड़ा विधायक श्री अशोक कुमार कोठारी, नगर निगम महापौर श्री राकेश पाठक, पूर्व सांसद श्री सुबाष चंद्र बहेड़िया, तथा पूर्व मंत्री श्री कालूलाल गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल हुए।

इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों में केन्द्रीय महामंत्री भवानी प्रताप सिंह ताणा, केन्द्रीय संगठन मंत्री महाराज गजराज सिंह हथिपुरा, राजसमंद जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ताल, भीलवाड़ा महामंत्री रघुवीर सिंह साड़ास, ठाकुर गंगा सिंह डाबला, ठाकुर चन्द्रवीर सिंह जगपुरा, तथा कुम्भा ट्रस्ट भीलवाड़ा अध्यक्ष ठाकुर मनीराज सिंह लुहारिया भी उपस्थित रहे।

समारोह में महाराणा प्रताप की शौर्यगाथा और मेवाड़ की गौरवशाली विरासत को नमन करते हुए सभी अतिथियों ने समाज में उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित जनसमूह ने जयकारों के साथ वीरता और संस्कृति की इस अमर परंपरा का उत्सव मनाया।