Skip to content
Monday, 2 November 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

आज का राशिफल: 30 अक्टूबर 2025

जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा — प्रेम, करियर, कारोबार, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

♈ मेष (Aries)
व्यवसाय और नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। पदोन्नति की संभावना बन रही है। व्यसनों से दूर रहना लाभकारी रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। पठन-पाठन में थोड़ी कमजोरी रहेगी, पर कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी।
शुभांक: 2, 4, 6

♉ वृषभ (Taurus)
कामकाज में आ रही बाधाएं अब दूर होंगी और प्रगति का मार्ग खुलेगा। अपने जरूरी कार्य सुबह-सवेरे निपटा लें। आर्थिक सुविधा में कमी रहेगी, पर मेहनत से काम बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभांक: 3, 5, 7

♊ मिथुन (Gemini)
यात्रा व मेल-जोल से लाभ मिलेगा। कार्य में गति और समाज में सम्मान बढ़ेगा। कारोबारी काम में थोड़ी बाधा से मानसिक अशांति रह सकती है, पर यात्रा शुभ रहेगी।
शुभांक: 2, 4, 6

♋ कर्क (Cancer)
आर्थिक संकोच के बावजूद आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। प्रिय वस्तु या वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक विवादों से बचें और धैर्य रखें।
शुभांक: 1, 5, 6

♌ सिंह (Leo)
पुराना रुका लाभ आज मिल सकता है। खर्च अधिक रहेगा लेकिन लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवसायिक उन्नति और खुशियां बढ़ेंगी।
शुभांक: 3, 5, 7

♍ कन्या (Virgo)
कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी जिससे तनाव हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागेगी। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नए उद्योगों और अवसरों के योग बनेंगे।
शुभांक: 3, 4, 7

♎ तुला (Libra)
मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय समान रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों से थोड़ा मतभेद हो सकता है।
शुभांक: 3, 5, 6

♏ वृश्चिक (Scorpio)
व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। अपव्यय और चिंता से मन विचलित रह सकता है। संतोष रखें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सुझाव लाभदायक रहेगा। कर्ज से बचें।
शुभांक: 3, 5, 7

♐ धनु (Sagittarius)
यात्रा लाभदायक रहेगी। अटके कार्य पूरे होंगे और आर्थिक लाभ संभव है। विरोधियों से सावधान रहें। कामकाज में सुधार होगा और सम्मान बढ़ेगा।
शुभांक: 2, 4, 6

♑ मकर (Capricorn)
सुबह का समय शुभ रहेगा। कारोबारी कार्यों में प्रगति होगी। परिश्रम का फल मिलेगा। विवादों में न पड़ें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। पुराना परिश्रम लाभ देगा।
शुभांक: 1, 5, 8

♒ कुम्भ (Aquarius)
व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। नियोजित कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। जोखिम से बचें। सेहत पर ध्यान दें।
शुभांक: 3, 5, 7

♓ मीन (Pisces)
कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। लेन-देन के मामलों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे।
शुभांक: 1, 3, 5