Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बांद्रा टर्मिनस और जोधपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिवाली-छठ सीजन में चलेगी

मुंबई, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News)। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिवाली और छठ पूजा के त्योहारी सीजन में बांद्रा टर्मिनस से जोधपुर के बीच विशेष किराये पर एक साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

बांद्रा टर्मिनस

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ट्रेन संख्या 04826 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को रात 21:20 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन रात 21:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2025 को चलेगी।

वापसी में, ट्रेन संख्या 04825 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को शाम 17:30 बजे जोधपुर से रवाना होकर, अगले दिन 18:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह सेवा 22 अक्टूबर और 29 अक्टूबर 2025 को उपलब्ध रहेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, फुलेरा, नवा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, रेन, मेड़ता रोड और गोटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के डिब्बे होंगे, जिससे सभी श्रेणी के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सकेगी।

ट्रेन संख्या 04826 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर 18 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। ट्रेन के ठहराव, संरचना और समय से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर विवरण देख सकते हैं।