Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

कड़ाके की ठंड, कोहरे की चादर में लिपटी सिलीगुड़ी

कड़ाके की ठंड में आग तापते स्थानीय लोग

सिलीगुड़ी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

सिलीगुड़ी शहर समेत पूरे दार्जिलिंग जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। घना कोहरा शहर की सड़कों, घरों और आसपास के इलाकों को अपनी चादर में ढक ले रहा है। सुबह सूरज देर से निकलने के कारण आम जनजीवन पर भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। हालांकि, यह ठिठुरन कई लोगों के लिए खास आनंद का कारण भी बन रही है।

ठंड के इस मौसम का आनंद लेने के लिए देर रात से लेकर तड़के सुबह तक शहर की सड़कों पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी नजर आ रहे हैं। मोबाइल फोन से सेल्फी लेना और रील शूट करना खासकर युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। युवा ही नहीं, बल्कि मध्यम आयु वर्ग के लोग भी इस शीतल माहौल को कैमरे में कैद करने में व्यस्त हैं।

वहीं, ठंड से बचने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में राहगीरों, रिक्शाचालकों और दिहाड़ी मजदूरों को आग तापते देखा जा रहा है।

सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि उत्तर बंगाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर पर निकले पर्यटक भी इस मौसम में सिलीगुड़ी पहुंच रहे हैं। साल के अंतिम दौर में ठंड की दस्तक के साथ सिलीगुड़ी शहर एक नए रूप में नजर आ रहा है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *