Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

 गोदाम से दो कुन्तल 37 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

प्रयागराज के नैनी थाने की फोटो

प्रयागराज, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को चकदोंदी में बने पटाखा के अवैध गोदाम में छापा मारकर दो कुन्तल 37 किलो ग्राम पटाखा एवं सौ अनार बम बरामद किया। पुलिस टीम ने अवैध भण्डारण करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नैनी के चकदोंदी निवासी जैनेन्द्र कुमार पुत्र धर्मचन्द्र रवि है। पुलिस टीम ने नैनी थाने में जैनेन्द्र कुमार के खिलाफ धारा 288 बीएनएस व 5/9 बी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह सभी पटाखे आने वाले त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत बेचने हेतु रखा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *