
साल 1988 से हर वर्ष 01 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. विश्व एड्स दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा चिह्नित ग्यारह आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है.
एड्स का पूरा नाम ‘एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम’ है और यह एक तरह का विषाणु है, जिसका नाम एचआईवी है. साल 2020 तक एड्स ने दुनिया भर में करीब 36.3 मिलियन लोगों की जान ले ली है और अनुमानित 37.7 मिलियन लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं.
अन्य अहम घटनाक्रमः
1640 – स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्र हुआ.
1933 – कलकत्ता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत.
1959 – अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये.
-बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया.
1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना.
1974 – वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत.
1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना.
-बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान खुद को President घोषित किया.
1987 – अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह President निर्वाचित.
1988 – पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा President ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया.
-बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए.
1991 – एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई.
1992 – दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित.
1997 – चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया.
2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया.
2001 – अफ़ग़ानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा.
2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला जीती.
2006 – नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया.
2007 – चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया.
2008 – भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता.
जन्म
1992 – भावना कांत – Indian वायु सेना की पायलट हैं.
1959 – शिवमणि (संगीतकार) – भारत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और तालवादक हैं.
1954 – मेधा पाटकर – प्रसिद्ध समाज सेविका.
-राकेश बेदी – प्रसिद्ध Indian चरित्र अभिनेता.
1942 – जगदीश मुखी – भाजपा के राजनीतिज्ञ जो मिज़ोरम के राज्यपाल रहे हैं.
1939 – हेमानन्द बिश्वाल – Indian राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनेता तथा राजनीतिज्ञ रहे हैं.
1931 – गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर – प्रसिद्ध Indian चिकित्सक.
1924 – मेजर शैतान सिंह – परमवीर चक्र से सम्मानित Indian सैनिक.
1903 – अनंता सिंह – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे.
1896 – जॉर्जी ज़ुकोव – सोवियत संघ के रक्षामंत्री थे.
1894 – भीम सेन सच्चर – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राजनीतिज्ञ थे.
1886 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक.
1885 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक.
1878 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति.
निधन
2017 – आदर्श सेन आनंद – भारत के 29वें मुख्य न्यायाधीश थे.
2015 – जिम लोसकटऑफ – अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी.
2009 – एस. के. सिंह – अरुणाचल प्रदेश और Rajasthan के राज्यपाल रहे थे.
1999- शान्तिदेव घोष – एक Indian लेखक, गायक, अभिनेता, नर्तक और रवीन्द्र संगीत के उस्ताद थे.
1990 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा स्वतंत्रता सेनानी.
1985 – दादा धर्माधिकारी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक.
1980 – के. हनुमंथैय्या – Indian राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे.
1974 – सुचेता कृपलानी – महिला Indian स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ.
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
नागालैंड स्थापना दिवस
विश्व एड्स दिवस
सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस
—————
(Udaipur Kiran) पाश
