
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई जाने वाले ज्यादातर लोग गेटवे ऑफ इंडिया देखने जरूर जाते हैं और इसकी स्थापत्य कला और भव्यता से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते. इसका इतिहास 02दिसंबर, 1911 की तारीख से जुड़ा है. इसी तारीख को पहली बार ब्रिटेन के तत्कालीन राजा जार्ज पंचम और रानी मैरी का भारत आए थे. अंग्रेजों ने उन्हें धन्यवाद देने और उनकी यात्रा की स्मृति में समुद्री मार्ग के प्रवेश द्वार के तौर पर गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण कराया गया था.
दक्षिण मुंबई में समुद्र तट के पास स्थित यह 26 मीटर ऊंचा द्वार है. यह प्रसिद्ध वास्तुशिल्पी जॉर्ज विंसेंट के नेतृत्व में 1924 में बनकर तैयार हुआ. समुद्र के रास्ते मुंबई आने पर सबसे पहले महानगर की जो इमारत दिखाई देती है वह गेटवे ऑफ इंडिया ही है.
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1804ः नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई.
1911ः जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा, रानी बनें. उनके बंबई (अब मुंबई) आगमन की याद में गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया.
1976 : फिदेल कास्त्रो क्यूबा के President बने.
1971 : अरब प्रायद्वीप के छह क्षेत्रों ने मिलकर संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की. फरवरी 1972 में इनमें एक सातवां देश भी शामिल हुआ.
1989 :विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने.
1999 : भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली.
2003 : बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की युद्धापराध अदालत ने 1995 के नरसंहार के लिए दोषी ठहराया और 27 साल कैद की सजा सुनाई.
2006 : फिलीपीन में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत, 261 अन्य घायल.
2007 – पाकिस्तान के तत्कालीन President परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबंध लगाया.
जन्म
1937ः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी.
1939ः पटकथा लेखिका अचला नागर.
1960ः भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जगत प्रकाश नड्डा.
1963ः प्रसिद्ध Indian -अमेरिकी वैज्ञानिक शिवा अय्यदुरई.
निधन
1918ः भारत के प्रमुख शिक्षा शास्त्री गुरुदास बनर्जी.
1969ः सोवियत संघ के President क्लिमेंट वोरोशिलोव.
2012ः हिन्दी सिनेमा की चरित्र Actress प्रीति गांगुली.
2014ः हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा.
महत्वपूर्ण दिवस
-अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस.
-राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस.
-अंतरराष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
