
08 दिसंबर Indian नौसेना के इतिहास में विशेष महत्व रखता है. इसी दिन 1967 में पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को बेड़े में शामिल किया गया था. हिंद महासागर में पाई जाने वाली खतरनाक टाइगर शार्क, जिसे मलयालम में कलवरी कहा जाता है, के नाम पर इस सबमरीन का नामकरण हुआ. सोवियत संघ से मिली यह पनडुब्बी रीगा से विशाखापत्तनम तक 30,500 किमी की लंबी यात्रा कर भारत पहुंची.
नौसेना में शामिल होने के चार साल बाद ही पहली कलवरी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपनी क्षमता दिखाई. कराची बंदरगाह पर किए गए सफल ऑपरेशन ट्राइडेंट में इस सबमरीन की अहम भूमिका रही, जिसने भारत की समुद्री शक्ति को दुनिया के सामने स्थापित किया. लगभग 30 वर्षों तक सेवा देने के बाद इसे 31 मार्च 1996 को सेवानिवृत्त किया गया.
कलवरी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 2017–18 में फ्रांस के सहयोग से निर्मित आधुनिक स्कॉर्पीन श्रेणी की नई पनडुब्बी को भी कलवरी नाम देकर नौसेना में शामिल किया गया. आधुनिक तकनीक, स्टेल्थ क्षमता और सटीक मारक शक्ति से लैस यह पनडुब्बी आज समुद्र की गहराइयों में एक खामोश प्रहरी की तरह देश की सुरक्षा कर रही है.
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1863 – चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत.
1881 – यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत.
1923 – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये.
1941 – अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1956 – आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन.
1967 – पहले पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को सेना में शामिल किया गया.
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.
1987 – अमेरिका के President रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बोचोब ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए.
1991 – रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर दस्तखत किए.
1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता.
1998 – पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये President बने.
1998 – ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था. फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया.
2000 – ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न.
2000 – फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोजा.
2000 – युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी.
2002 – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया.
2002 – पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए.
2003 – निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की.
2003 – वसुन्धरा राजे सिंधिया Rajasthan के Chief Minister पद पर आसीन
2003 – उमा भारती Madhya Pradesh के Chief Minister पद पर आसीन
2004 – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया.
2005 – रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया.
2007 – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफगeनिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये.
2010 – अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा. ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निजी कंपनी बनी. यह यान कक्षा में सफलतापूर्वक छोड़ा गया और अपनी कार्य अवधि पूरी करने के बाद वापस लौट आया.
जन्म
1721 – बालाजी बाजीराव – मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा.
1875 – तेज बहादुर सप्रू – महान उदारवादी नेता का अलीगढ़.
1877 – नारायण शास्त्री मराठे – प्रसिद्ध मराठी विद्वान.
1897 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता.
1900 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता.
1901 – अमरनाथ विद्यालंकार – Indian स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे.
1927 – प्रकाश सिंह बादल – Punjab के वर्तमान Chief Minister हैं.
1935 – धर्मेन्द्र – Indian अभिनेता
1946 – शर्मिला टैगोर – Indian Actress
1956 – अमी घिया – भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं.
निधन
1947- भाई परमानन्द – Indian स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी
2002 – श्रीपति मिश्रा – Indian राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे.
2005 – विजया देवी – Indian राजकुमारी थीं.
2015 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे.
2021 – बिपिन रावत – भारत के प्रथम ‘चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़’ थे.
महत्वपूर्ण दिवस
-दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस.
-अखिल Indian हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर).
——————-
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
