Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

झुंझुनू जिले में मतदाता सूची से हटेंगे 1.16 लाख नाम

वोटर लिस्ट

झुंझुनू, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के तहत राजस्थान के झुंझुनू जिले की मतदाता सूची से 1,16,082 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। यह कटौती उन नामों की है जिनके गिनती (गणना) के फॉर्म अप्राप्त रहे थे। इस बड़े फेरबदल के बाद जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 18,48,032 से घटकर अब 17,31,950 रह गई है। सबसे अधिक कटौती झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र से हुई है जहाँ से अकेले 20,280 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। सबसे कम कटौती खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई है जहाँ 11,211 नाम हटाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पिलानी में 16,770, सूरजगढ़ में 19,482, झुंझुनू में 20,280, मण्डावा में 12,594, नवलगढ़ में 19,370, उदयपुरवाटी में 16,375, खेतड़ी में 11,211 मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा अरूण गर्ग ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटाने के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े कारण सामने आए हैं। सबसे बड़ा कारण यह है कि 71,675 लोग स्थायी रूप से जिले से कहीं और जा चुके हैं। सूची से हटाए गए मृत मतदाताओं की संख्या 22,939 है। 14,528 ऐसे मतदाता हैं जो दिए गए पते पर अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा, 6,240 नाम दोहरी प्रविष्टि और 700 नाम अन्य कारणों से हटाए गए हैं। जिले में 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन किया गया है। इस पुनर्गठन के बाद, अब जिले में ऐसा कोई भी मतदान केंद्र नहीं है जहाँ 1,200 से अधिक मतदाता हों। जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं या नए नाम जोड़ने हैं, उनके लिए निर्वाचन विभाग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / रमेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *