
मुरादाबाद, 0९ दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के मुरादाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक मंगलवार को चौमुखापुल स्थित कांग्रेस के महानगर कार्यालय पर हुई. इसमें 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी को लेकर चर्चा की गई.
बैठक में महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम कुरैशी ने महारैली में महानगर से 1000 कांग्रेसियों को रैली में जाने का लक्ष्य तय किया. बैठक में अजय सारस्वत सोनी, नजाकत ठेकेदार, असद मौलाई, फहीम मिर्जा, मुशाहिद चौधरी, कमर सलीम, नदीम उद्दीन कातिब, नदीम अंसारी, पार्षद मोअज्जम अली, Indian परवेज इस्लाम, जमीर अंसारी, सोनी सैफी, दानिश कुरैशी आदि रहे.
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
