Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

गीता महोत्सव के तहत 108 सनातन योद्धा तैयार

गीता महोत्सव के तहत 108 सनातन योद्धा तैयार

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता का प्रचार प्रसार करने वाले गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा जीओ गीता संस्थान एवं राजस्थान गीता महोत्सव आयोजन समिति द्वारा 1 दिसंबर गीता जयंती से प्रारंभ 21 दिवसीय राजस्थान गीता महोत्सव की पूर्णाहुति पर 19, 20 एवं 21 दिसंबर को अनेक कार्यक्रम होने जा रहे हैं।

महोत्सव की मुख्य संयोजक आचार्य मणि सूर्यवंशी ने बताया कि गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से हो रहे आयोजन में वृंदावन से प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी गुरु कृपानंद महाराजन एवं विष्णु कांत शास्त्री पधार रहे हैं जो 20 एवं 21 को हो रहे कार्यक्रमों में संस्कृत में वाचन करेंगे, उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए पिछले एक माह से तन मन धन से गीता प्रचार में लगे 108 सनातन योद्धाओं की टीम ने काम किया है समारोह के लिए विभिन्न 9 समितियों का गठन किया गया ।

राजस्थान गीता महोत्सव के तहत 19 दिसंबर को प्रातः 8:15 बजे श्री गोविंद देव जी मंदिर में गीता गायत्री हवन होगा। साथ ही 108 कलश एवं गीता पोथी के विशेष पूजन के पश्चात गीता कलश पोथी यात्रा निकल जाएगी। यात्रा का उद्देश्य एवं संदेश यही है कि योगेश्वर श्री कृष्ण के गीत, गीता ज्ञान के आधार पर कर्म योग करते चलते चलो सब मिल आगे बढ़ते रहो यह यात्रा बृज निधि मंदिर पहुंचेगी जहां गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के दीक्षित शिष्य एवं महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक योगाचार्य मनीष सूर्यवंशी द्वारा 18 श्लोकी गीता पाठ कराया जाएगा।

महोत्सव के तहत 20 दिसंबर को साइन 4 से 6 बजे होटल क्लार्क आमेर में वर्ल्ड हेल्थ एंड वैलनेस फेयर में संदीपनी गुरु शिक्षक कॉन्क्लेव एवं टॉक शो आयोजित होगा जिसमें सम्मिलित विद्यार्थी एवं युवाओं के समक्ष आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियां का श्रीमद् भागवत गीता के आधार पर समाधान गलतापीठाधीश्वर स्वामी सम्पतकुमार अवधेशाचार्य जी महाराज, युवाचार्य स्वामी शराघवेन्द्र जी महाराज, गौ भक्त गोपाल शरण महाराज, महंत स्वामी बसंतानंद महाराज, अमरनाथ महाराज (बंदे के बालाजी) आदि अनेक संत महात्मा देंगे।

राजस्थान गीता महोत्सव के अंतिम दिवस पर दुर्गापुर स्थित राजस्थान गौ सेवा संघ गौशाला में नवनिर्मित योग सभागार में पूर्णाहुति स्वरूप प्रातः 8:15 से शाम 5:15 बजे अर्थात लगातार 9 घंटे तक गीता पारायण अखंड गीता पाठ होगा जिसका शुभारंभ गायत्री परिवार के सहयोग से गीता गायत्री हवन से होगा जिसकी विशेषता यह रहेगी कि संस्कृत श्लोक के साथ गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा चार-चार लाइन में गीता जी के 700 श्लोक का हिंदी अर्थ भी गीता प्रेमियों के समक्ष रखा जाएगा जिससे वह उसे समझ कर अपने जीवन में उतार सके। इस दिन अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस भी है अतः योगाचार्य मनीष सूर्यवंशी द्वारा हृदयचक्र पर गीतामय राधा गोविंद ध्यान का विशेष अनुभव प्रयोग भी करवाया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *