Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

बरेली में 10वीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का शुभारम्भ

बीएल एग्रो स्टेडियम में 10वीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग एवं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन करते मेयर उमेश गौतम, साथ में बीएल एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल, यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष खंडेलवाल, जे.पी. सिंह व अन्य अतिथि।
10वीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग एवं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पैरा एथलीट्स मंच पर अतिथियों के साथ, मेडल प्रदर्शित करते हुए।
बीएल एग्रो स्टेडियम में 10वीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग एवं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन करते आशीष खंडेलवाल व अतिथि, रिबन काटते हुए।

बरेली, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में पैरा स्पोर्ट्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 10वीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग और पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025-26 का भव्य शुभारम्भ शनिवार को बीएल एग्रो स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन बरेली के मेयर उमेश गौतम ने किया। इस अवसर पर बीएल एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल, यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक व बीएल एग्रो के एमडी आशीष खंडेलवाल तथा पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया में पैरा पावरलिफ्टिंग के चेयरमैन जे.पी. सिंह मौजूद रहे।

चैम्पियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पैरा एथलीट्स पावरलिफ्टिंग और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी मौजूद रहे, जिन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इनमें ओलम्पियन साक्षी कसाना, पैरालम्पिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रीति पाल और सिमरन शर्मा, वर्ल्ड चैम्पियन विनय, पैरा पावरलिफ्टिंग की मेडलिस्ट सुवर्णा राज और ज़ैनब खातून शामिल रहीं।

मेयर उमेश गौतम ने कहा कि पैरा एथलीट्स का जज्बा और संघर्ष प्रेरणादायक है। उन्होंने बीएल एग्रो ग्रुप द्वारा पैरा स्पोर्ट्स के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीएसआर के माध्यम से खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

इस दौरान बीएल एग्रो के एमडी आशीष खंडेलवाल को यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज की ओर से वर्ल्ड चैम्पियन विनय को 10 लाख रुपये और अरुणमोली अरुणागिरी को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह चैम्पियनशिप 21 दिसम्बर तक चलेगी।

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *