इतिहास के पन्नों में 11 दिसंबर : यूनिसेफ की वर्षगांठ- 78 साल से विश्वभर में बच्चों के अधिकारों का प्रहरी

यूनीसेफ

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित संगठन यूनिसेफ (UNICEF) की स्थापना आज ही के दिन 11 दिसंबर 1946 को हुई थी. प्रारंभिक दौर में इसे “संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष” (United Nations International Children’s Emergency Fund) नाम दिया गया था. द्वितीय विश्व युद्ध के विनाशकारी प्रभावों के बीच इसका मुख्य उद्देश्य यूरोप और अन्य प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों व माताओं को भोजन, दवाइयां और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था.

समय बीतने के साथ यह संगठन दुनिया भर में बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा, पोषण और विकास का सबसे बड़ा संरक्षक बनकर उभरा. इसी मिशन को व्यापक रूप देने के लिए इसका नाम बदलकर “संयुक्त राष्ट्र बाल कोष” (United Nations Children’s Fund) कर दिया गया, हालांकि इसके संक्षिप्त रूप UNICEF का उपयोग आज भी जारी है.

आज यूनिसेफ 190 से अधिक देशों में सक्रिय है और हर बच्चे के जीवन, शिक्षा, सुरक्षा और अवसरों को संरक्षित करने के लिए कार्य कर रहा है. युद्ध, महामारी, आपदा या किसी भी मानवीय संकट में बच्चों के भविष्य की रक्षा इसकी प्राथमिकता बनी रहती है.

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया.

1845 – प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध शुरू.

1858 – बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने.

1937 – यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया.

1941 – जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी. पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की.

1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए.

1946 – यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया.

1946 – संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की स्थापना हुई.

1949 – खाशाबा जाधव – नागपुर की कुश्ती स्पर्धा में प्रतिस्पर्धी को मात्र पांच मिनट के भीतर ही चित कर दिया.

1960 – बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ के सम्मान में भी 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया.

1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का President घोषित किया.

1994 – रूस के तत्कालीन President बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी.

1997 – ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत.

1998 – 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में तमिल फिल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया.

2002 – स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं.

2003 – मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये.

2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ.

2014 – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की, जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को दे दी.

जन्म

1810 – अल्फ्रेड डोमोसे – फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि का पेरिस.

1882 – सुब्रह्मण्य भारती- तमिल कवि.

1892 – अयोध्या नाथ खोसला – Indian राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक इंजीनियर भी थे.

1922 – दिलीप कुमार- हिन्दी फ़िल्म अभिनेता.

1931 – ओशो रजनीश – धार्मिक आन्दोलनकर्ता.

1934 – सलीम दुर्रानी – भारत के बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक थे, जो अफ़ग़ान मूल के थे.

1935 – प्रणव मुखर्जी, भारत के Foreign Minister और वित्त मंत्री और 25 जुलाई, 2012 से President.

1942 – आनंद शंकर – Indian गीतकार और संगीतकार थे.

1969 – विश्वनाथन आनंद- भारत शतरंज खिलाड़ी.

1969 – ज्योतिर्मयी सिकदर – भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक हैं.

1980 – अनिल कुमार मान – भारत के प्रसिद्ध पहलवान हैं.

निधन

1938 – जगत नारायण मुल्ला – अपने समय में Uttar Pradesh के प्रसिद्ध वकील और सार्वजनिक कार्यकर्ता.

1949 – कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य – प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया.

1967 – मेहरचंद महाजन – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे न्यायाधीश थे.

1983 – बिनायक आचार्य – ओडिशा के 9वें Chief Minister रहे थे.

1988 – नागेन्द्र सिंह – भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त थे.

1998 – कवि प्रदीप – प्रसिद्ध कवि और गीतकार.

2004 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी – कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं Actress .

2012- रवि शंकर – भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक.

2017 – सुनीता जैन – हिन्दी और अंग्रेजी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार थीं.

महत्वपूर्ण दिवस

अखिल Indian हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)

हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

यूनीसेफ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)

——————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a Comment