Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बंगाल के 11 प्रवासी मजदूरों को ‘श्रमश्री’ योजना के तहत ओमान से वापस लाया जाएगा : तृणमूल

ममता

कोलकाता, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल कांग्रेस) ने शनिवार को दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले के 11 प्रवासी मजदूरों को एक फर्जी भर्ती एजेंसी द्वारा ओमान में फंसा दिया गया था। राज्य सरकार ने इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करते हुए इन मजदूरों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की।

तृणमूल कांग्रेस ने अपने साेशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि ये श्रमिक बेहद कठिन हालात में जगह-जगह भटकने को मजबूर हो गए थे। जब हमारी ‘मां-माटी-मानुष’ सरकार को उनकी स्थिति की जानकारी मिली तो तुरंत कदम उठाते हुए उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की गई।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकार के सक्रिय प्रयासों के कारण अब सभी 11 मजदूर ओमान स्थित भारतीय दूतावास की देखरेख में हैं, जहां उन्हें भोजन और आश्रय प्रदान किया गया है। इन प्रवासी मजदूरों ने अपने परिवारों का पेट पालने के लिए विदेश का रुख किया था, लेकिन अब वे जल्द से जल्द भारत लौटने के लिए सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीद जताई, हम विदेश मंत्रालय से आग्रह करते हैं कि वह संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कदम उठाते हुए इन मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे।

राज्य मंत्रिमंडल की ओर से 18 अगस्त को शुरू किए गए ‘श्रमश्री’ योजना के तहत बंगाल के प्रवासी श्रमिक, जो वापस लौटना चाहते हैं, उन्हें सहायता दी जाती है।——-

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *