Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

बिजनी की ऐतिहासिक लक्ष्मी पूजा और मेला का 134वां वर्ष, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा साझा तस्वीर।

बिजनी (असम), 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के बिजनी में आयोजित ऐतिहासिक रोजादिनिया श्रीश्री लक्ष्मी पूजा और मेला इस वर्ष अपने 134वें वर्ष में प्रवेश कर गया। परंपरानुसार इस बार भी भव्य रूप में आयोजित इस पूजा में हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए और माता लक्ष्मी के दर्शन कर समृद्धि की कामना की।

पूजा स्थल पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ लोक-संस्कृति और सामुदायिक सौहार्द का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। यह मेला आगामी 19 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें राज्यभर से श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक परंपराओं का संरक्षण और प्रचार अगली पीढ़ियों तक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में पहुंचाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा, “एक सदी से अधिक की यह परंपरा, पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रही है।”

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *