कांगड़ा में व्यक्ति से 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ.

धर्मशाला, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत Police Station कांगड़ा की टीम द्वारा गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 14.61 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी आल्टो कार नम्बर एचपी 83-2908 में सवार था. जिसकी पहचान जसवंत सिंह उर्फ छोटू पुत्र जोडू राम निवासी गांव द्रंग डाकघर ज्वालाजी जिला कांगड़ा उम्र 32 साल के रूप में हुई है. उक्त आरोपी के खिलाफ कांगड़ा Police Station में NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी कांगड़ा अशोक रतन बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है.

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गशत व नाकाबन्दी तथा ट्रैफिक चैकिंग की जा रही है. इसी कड़ी में बीती रात Police Station कांगड़ा की पुलिस टीम गश्त पर थी तो समैला मेन रोड़ से पुराना कांगड़ा किला जाने वाली लिंक सड़क के पास बनेर खड्ड के किनारे रात के समय उक्त आल्टो कार में बैठे उक्त आरोपी पर शक के आधार पर कार में तलाशी के दौरान 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है.

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Leave a Comment