Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

कोलकाता में जुआ खेलते 14 गिरफ्तार, पांच लाख से अधिक कैश बरामद

कोलकाता, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

कोलकाता पुलिस ने शनिवार सुबह कैनाल साउथ रोड पर छापा मारकर 14 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पांच लाख 30 हजार नगद और 11 पैकेट ताश बरामद किए। इस कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने 203 नंबर, राइजिंग गेस्ट हाउस के दूसरी मंजिल के एक कमरे में छापा मारा। गिरफ्तार सभी आरोपित कोलकाता के ही निवासी बताए गए हैं। आरोप है कि वे कमरे में जुआ खेल रहे थे और उस दौरान भारी मात्रा में नकद लेनदेन हो रहा था।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेने की मांग कोर्ट से की है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *