Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : महिला रोगी के शरीर से निकाला 15 किलो का फाइब्रॉइड ट्यूमर

महिला रोगी से शरीर से निकाली फाइब्रॉइड ट्यूमर

फरीदाबाद, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद के चिकित्सा इतिहास में वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अर्जुन और उनकी उच्च-विशेषज्ञता प्राप्त टीम ने एक युवा महिला रोगी के शरीर से सफलतापूर्वक 15.3 किलोग्राम वजन का एक दैत्याकार फाइब्रॉइड ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। यह ट्यूमर, था। इसे सबसे बड़े फाइब्रॉइड ट्यूमरों में से एक माना जा रहा है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फरीदाबाद में इस तरह की पहली जटिल सर्जरी है और देश भर में की गई सबसे बड़ी फाइब्रॉइड सर्जरियों में से यह तीसरी है। क्रॉउड नाइन हास्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अर्जुन ने ऑपरेशन के बाद बताया, यह मामला अत्यंत जटिल और जोखिम भरा था। 15.3 किलोग्राम का फाइब्रॉइड रोगी के आंतरिक अंगों पर भारी दबाव डाल रहा था, जिससे जीवन को खतरा हो सकता था। इतने बड़े आकार और वजन के ट्यूमर को हटाते समय अत्यधिक रक्तस्राव और आस-पास के महत्वपूर्ण अंगों को क्षति पहुंचने की आशंका रहती है। हमारी टीम ने गहन योजना और अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीकों का उपयोग करते हुए, बिना किसी बड़ी जटिलता के, इस विशाल द्रव्यमान को सफलतापूर्वक हटा दिया। डॉ. अर्जुन ने आगे कहा, यह न केवल मरीज के जीवन के लिए एक नया सवेरा है, बल्कि यह फरीदाबाद में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर को भी प्रदर्शित करता है। हमारी टीम के लिए यह एक बहुत बड़ी सफलता है। ऑपरेशन के उपरांत, मरीज की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। चिकित्सक दल अब मरीज की शीघ्र रिकवरी सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *