चेकिंग में 16 ट्रक सीज,लाखों का जुर्माना वसूला

चेकिंग करते एआरटीओ

फर्रुखाबाद, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के फर्रुखाबाद जनपद में भारी वाहनाें काे ट्रैफिक नियमाें का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग

(आरटीओ) ने सघन चेकिंग अभियान काे तेज कर दिया है. इसी कड़ी में बुधवार काे जनपद में अलग अलग कार्यवाही के तहत चेकिंग में एआरटीओ

ने 16 ट्रकाें काे सीज करते हुए लाखाें का जुर्माना वसूला है. यह जानकारी एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने दी.

एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि वाहनाें की चेकिंग में 5 ओवरहाईट ट्रकों को सीज कर दिया. इसके अलावा 3 ओवरलोड ट्रकों को सीज करते हुये उन पर 97 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अतिरिक्त बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगे 4 वाहनों को सीज करते हुये 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जबकि कर बकाया 4 वाहनों को सीज करते हुये 1.80 लाख रुपये का कर आरोपित किया है. एआरटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से चलाई गई इस कार्यवाही में 2.50 लाख रुपये जुर्माना व 1.80 लाख कर वाहनाें स्वामियाें पर आरोपित किया गया है.

————–

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Leave a Comment