Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

मोबाइल में ट्रेडिंग ऐप बल्क-एसएम-प्रो इंस्टाल कराके निवेश के नाम पर 17.06 लाख ठगे

साइबर ठगी : फेरी लगाने वाले युवक को बैंककमी बताकर उड़ाए 1.39 लाख रुपये

मुरादाबाद, 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी अधेड़ को साइबर ठगों ने काल कर ऑनलाइन ट्रेडिंग कोर्स के बारे में बताया। इसके बाद उनके मोबाइल में ट्रेडिंग ऐप बल्क-एसएम-प्रो इंस्टाल कराके निवेश के नाम पर 17.06 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जून में हुई ठगी की घटना में शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

सिविल लाइंस के मिशन कंपाउंड निवासी 54 वर्षीय दीपक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 6 जून को उनके वाट्सएप पर एक महिला की कॉल आई। उसने दीपक सिंह को फ्री ऑनलाइन ट्रेडिंग कोर्स के बारे में बताया। इसके लए उसने दीपक सिंह को जोसिस क्लब 21 नाम के वाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया, जिसमे ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी दी गई। दीपक सिंह के अनुसार सामने वालों ने उन्हें खुद को फोन पे के शेयर मार्केट का को फाउंडर बताया और कहा कि उनके शयर के इंस्टीट्यूशनल स्टॉक केवल उनके द्वारा बनाए गए बल्क-एसएम-प्रोश् प्लेटफार्म पर मिलते हैं। पीड़ित के अनुसार जोसिस क्लब 21 वाट्सएप ग्रुप में आदित्य वर्मा, यशस्वी शर्मा उर्फ शिवानी शर्मा ग्रुप एडमिन थे। इन्होंने ऑनलाइन रुपये का निवेश कर हाई रिटर्न दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित के अनुसार इनकी बातों में आकर उन्होंने उनके अलग-अलग खातों में कुल 17 लाख 6 हजार 23 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के अनुसार जब बल्क-एसएम-प्रो प्लेटफार्म से पैसे निकालने का प्रयास किया तो उनका अकाउंट ही फ्रीज कर दिया गया। बाद में पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। अब सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी।

थाना सिविल लाइंस एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर ठगी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *