Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

शारदामणि हाई स्कूल में मां शारदा की 173वीं जयंती पालित

मां शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक खगेश्वर राय

जलपाईगुड़ी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के राजगंज ब्लॉक के फाटापुकुर स्थित शारदामणि हाई स्कूल में मां शारदा की 173वीं जयंती धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। सोमवार सुबह विद्यालय परिसर में मां शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने किया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रमुख संस्थापक स्वामी निवेदानंद महाराज की नव-निर्मित प्रतिमा का भी औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ दिनभर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के दौरान मां शारदा के जीवन और आदर्शों पर चर्चा, प्रार्थना सभा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रशांत बर्मन, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सुमंत बागची, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *