
साल 2017 में 18 नवंबर का दिन भारत के लिए सौंदर्य प्रतियोगिताओं के इतिहास में अविस्मरणीय बन गया. इसी दिन Haryana के सोनीपत में जन्मी मानुषी छिल्लर ने प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम किया और देश को 17 साल बाद यह गौरवपूर्ण उपाधि दिलाई.
मानुषी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले भारत की प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता था. उससे भी पहले ऐश्वर्या राय 1994 में इस मंच पर चमकी थीं. मानुषी ने इस मजबूत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिभा और आत्मविश्वास का नया परिचय दिया.
प्रतियोगिता के दौरान “दुनिया का सबसे ज्यादा वेतन पाने योग्य काम कौन-सा होना चाहिए?” इस सवाल के जवाब में मानुषी ने मातृत्व को सर्वोच्च स्थान देकर निर्णायकों का दिल जीत लिया. उनकी संवेदनशील लेकिन दृढ़ सोच ने उन्हें न केवल ताज दिलाया, बल्कि करोड़ों Indian ों का सम्मान भी.
मानुषी की जीत ने एक बार फिर साबित किया कि भारत की युवा पीढ़ी न सिर्फ प्रतिभा और सौंदर्य में आगे है, बल्कि विचारों और दृष्टिकोण में भी वैश्विक मंच पर प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखती है.
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1727 – महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की. शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे.
1738 – फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर.
1833 – हॉलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर.
1772 – पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने गद्दी संभाली.
1909 – अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया.
1918 – उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की.
1948 – Bihar की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 500 लोग डूबे.
1951 – ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया.
1956 – मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की.
1959- आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था.
1972 – बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया.
1994 – संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की.
2002 – संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुंचा.
2002 – इराक निशस्त्रीकरण संकट: हेंस ब्लिक्स के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों का दल इराक पहुंचा.
2003 – श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली.
2005 – प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये President निर्वाचित.
2005 – ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु.
2005 – उत्तर कोरिया के मानवाधिकार रिकार्ड पर संयुक्त राष्ट्र चिन्तित.
2008 – केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया.
2008 – बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री नटवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया.
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने Uttar Pradesh के मुख्य सूचना आयुक्त एमएखान का निलम्बन जारी रहने का आदेश दिया.
2008 – भारत व मिश्र के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
2013 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा.
2017 – भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का खिताब.
जन्म
1888 – तिरुमलाई कृष्णामाचार्य – भारत के योग गुरु, आयुर्वेद के वैद्य तथा विद्वान थे.
1901 – वी शांताराम निर्देशक, फ़िल्मकार, अभिनेता.
1910 – बटुकेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे.
1927 – मधुकर हीरालाल कनिया – भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश थे.
1934 – सी. एन. बालकृष्णन – कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मंत्री थे.
1946 – कमलनाथ – Indian राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं.
निधन
1835 – कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे Rajasthan के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है.
1893 – कनिंघम – एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता कहा जाता है.
1962 – शैतान सिंह, परमवीर चक्र से सम्मानित Indian सैनिक
1968 – एस. वी. कृष्णमूर्ति राव – Indian राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे.
1978 – धीरेन्द्र नाथ गांगुली, बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक
2017 – ज्योति प्रकाश निराला – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित Indian वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे.
2020 – मृदुला सिन्हा – Indian जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल थीं.
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह).
नवजात शिशु दिवस (सप्ताह).
राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह).
विश्व वयस्क दिवस.
मिरगी दिवस.
—————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
