सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2.20 लाख की ठगी, युवक की मौत – पूर्व युवासेना पदाधिकारी पर मामला दर्ज
मुंबई, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । पालघर के विक्रमगढ़ तालुका के आलोंडे गांव के विक्रांत ठाकरे (24) को क्लर्क पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर 2.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मृतक की बहन मयूरी लाटे ने आरोपी सौरभ आप्पा के खिलाफ बोईसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पूर्व में शिंदे गुट के युवासेना जिला प्रमुख पद पर रह चुका है। मंत्रालय में बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर उसने विक्रांत से पैसे लिए, लेकिन नौकरी दिलाने के बजाय झूठा चेक थमा दिया। मानसिक तनाव के चलते विक्रांत की 21 मार्च 2024 को दुर्घटना में मौत हो गई। बोईसर पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(2) व 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
—————
(Udaipur Kiran) / जे सिंह



