Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

शेयरों की खरीद-फरोख्त के नाम पर 2.34 लाख ठगे

साइबर ठगी : फेरी लगाने वाले युवक को बैंककमी बताकर उड़ाए 1.39 लाख रुपये

मुरादाबाद, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के दीनदयाल नगर में रहने वाले विकास दुबे और उनके साथी अतुल अग्रवाल से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 2.34 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विकास दुबे ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनसे साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया और बताया कि व्हाट्सएप लिंक को ज्वाॅइन कर ग्रुप के मेंबर बनें। इसके बाद ठगों ने उन्हें और उनके साथी अतुल अग्रवाल को यूबीएसएपीआईई का एप्लीकेशन डाउनलोड करवा दिया और शेयरों की खरीद-फरोख्त के बारे में बताकर रुपये जमा करने को कहा। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने दस हजार रुपये जमा कर दिए जिसमें उन्हें मुनाफा हुआ। इसके बाद साइबर ठग ने उनसे मुंबई स्थित बंधन बैंक के हिंदू इंटरप्राइजेज नाम के खाते में 25 जून 2024 को 49800 रुपये, 1 जुलाई 2024 को 50 हजार, 5 जुलाई 2024 को 1.35 लाख रुपये और जमा करा दिए। साइबर ठगों ने उनसे 2.34 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद से उनके मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप सब बंद हैं। उन्होंने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी।

साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी व पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मामले में थाना साइबर क्राइम ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *