उदयपुर: पानरवा थाना क्षेत्र के गांव अम्बासा में जंगल के बीच बने एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर Gujarat और Rajasthan के 20 लोगों को ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने मौके से करीब 2 लाख 47 हजार 100 रुपये नकद, ताश के पत्ते, इनोवा कार और उसमें रखी अंग्रेजी शराब भी जब्त की है. यह कार्रवाई जिला Superintendent of Police योगेश गोयल के निर्देश पर की गई.

Superintendent of Police के आदेश पर अतिरिक्त Superintendent of Police मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, वृताधिकारी राजेन्द्र सिंह (कोटड़ा) के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह रत्नू, पानरवा थाना प्रभारी धनपत सिंह और झाडोल थाना प्रभारी फैलीराम मय टीम ने आसूचना के आधार पर अम्बासा गांव में कार्रवाई की. टीम ने मकान का दरवाजा खोलकर कमरे में प्रवेश किया, जहां 20 लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले. तलाशी के दौरान सभी के पास नकदी बरामद हुई.
जब्त सामग्री
-
कुल नकदी: ₹2,47,100
-
ताश के पत्ते
-
इनोवा कार
-
अंग्रेजी शराब
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
(सभी Gujarat, सिरोही व अन्य जिलों से)
-
प्रजापति अमृत भाई, हडात, बनासकांठा, Gujarat
-
सुरेन्द्र, मानपुर, सिरोही
-
मोहिन, मौटा असवा, सांबरकांठा, Gujarat
-
रमन, मोटेरा देवालिया बंगलों, Gujarat
-
भोगीलाल, बेजलपुर, अहमदाबाद
-
फिरोज भाई, ठुठीयावाडी, पालनपुर, Gujarat
-
कानु भाई, मटोडा, खेडब्रम्हा, सांबरकांठा
-
मनु भाई, आसोक, मेहसाणा, Gujarat
-
यूसुफ भाई, हमीरगढ, बनासकांठा, Gujarat
-
इमरान भाई, पालनपुर, बनासकांठा
-
दिनेश, गिरवर नगर, शाहीबाग, अहमदाबाद
-
राजेन्द्र भाई, चांदखेडा, अहमदाबाद
-
दीपक भाई, शाहीबाग, अहमदाबाद
-
अब्बास भाई, पालनपुर, बनासकांठा
-
राजेन्द्र कुमार, हडात, बनासकांठा
-
सोहेल भाई, पालनपुर, बनासकांठा
-
हिमांशु भाई, वडाली, साबरकांठा
-
जयपाल सिंह, हडात, बनासकांठा
-
मफा, अमरीढ, बनासकांठा
-
साबिर खान, हडात, बनासकांठा
पुलिस ने इन सभी के खिलाफ थाना पानरवा में प्रकरण संख्या 93/2025 धारा 3/4 जुआ अधिनियम, धारा 112(2) Indian न्याय संहिता 2023 एवं 19/54 Rajasthan आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
टीम में डीएसटी, पानरवा और झाडोल थाने की टीमों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की.
2 thoughts on “पानरवा के जंगलों में जुआ खेलते 20 गुजराती गिरफ्तार, 2.50 लाख रुपये, शराब और कार जब्त”