Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

सूरत के लिंबायत में शराबियों का आतंक: रोकने पर 20 लोगों ने घर पर किया पथराव, वीडियो वायरल

घर पर पथराव की तस्वीर

सूरत, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सूरत के लिंबायत क्षेत्र के कृष्णानगर-2 में शराब के नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने चेतन राजपूत के घर पर 15-20 लोगों की भीड़ के साथ पथराव कर दिया। कारण सिर्फ इतना कि चेतन ने गंदी गालियां देने वालों को रोका था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

शिकायतकर्ता चेतन राजपूत ने बताया कि उनके घर के पास असामाजिक लोग बैठकर शराब पी रहे थे और गंदी गालियां दे रहे थे। घर में महिलाएँ होने के कारण चेतन उन्हें रोकने गए तो इस पर उन्होंने मुझ पर ही गालियां देना शुरू कर दीं। मेरा परिवार मुझे घर के अंदर ले गया, लेकिन थोड़ी ही देर में 15–20 लोग जमा हो गए और अचानक पथराव शुरू कर दिया। सिर्फ इसलिए पथराव किया क्योंकि हमने उन्हें रोका था।”

क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि पास की आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी बेहद परेशान हैं। आंगनबाड़ी कार्यकता वैशाली बेन ने लिंबायत पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि:आंगनवाड़ी के पास शराब के अड्डे चलते हैं और सुबह आपत्तिजनक वस्तुएँ पड़ी मिलती हैं। पुलिस की कार्रवाई न होने के कारण ऐसे तत्व दिन-ब-दिन ज्यादा हिम्मतवर होते जा रहे हैं।

आंगनवाड़ी में कार्यरत एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में शराबियों और असामाजिक लोगों की हरकतें इतनी बढ़ गई हैं कि सुबह परिसर में कंडोम के पैकेट और शराब की बोतलें पड़ी मिलती हैं। इससे महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल पैदा हो गया है।

इस पूरे मामले में लिंबायत थाने के पुलिस निरीक्षक एन. के. कामलिया ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। रवि चौको सहित चार लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपित रवि के खिलाफ मारपीट का मामला पहले भी दर्ज हो चुका है।

—————

(Udaipur Kiran) / यजुवेंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *