Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैन के 20 खिलाडियों का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए

उज्जैन, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मप्र के उज्जैन में संपन्न हुए संभाग स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़‍ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी सागर और छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में उज्जैन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोच योगेश बंदेवार और संयोजक ऋतु शर्मा ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में लविन कुल्हाड़े और शिवांश मिश्रा ने अपने कौशल का लोहा मनवाया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में श्रेया अग्रवाल, आशी यादव और चैतन्या अग्रवाल का प्रदर्शन शानदार रहा। वहीं, 17 वर्ष बालक वर्ग में अर्पण काव्या और एकांश गुप्ता को राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। वहीं, 17 वर्ष बालिका वर्ग में वानधी चौधरी, अद्विका सिंह और नियति चंदनानी चयनित हुई हैं। 19 वर्ष बालक वर्ग में आरव श्रीवास्तव, हर्ष प्रजापत, भव्यम जैन और शिवांश राठौर का चयन हुआ है। 19 वर्ष बालिका वर्ग में धैर्या शर्मा, अमरीन बंदूकवाला और तीशा गोखरू ने अपना दमदार खेल दिखाया और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका पाया।

कोच योगेश बंदेवार ने कहा कि चयनित खिलाड़ी अपने मेहनत और समर्पण के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भी उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन जारी रखना चाहिए। संयोजक ऋतु शर्मा ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे प्रतियोगिता में अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ भाग लें।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *