Skip to content
Thursday, 15 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचे युवक और दोस्तों पर परिजनों का हमला, तालाब में कूदने से एक की मौत

डूंगरपुर. Rajasthan के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के बोकडसेल गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. प्रेमिका के बुलावे पर अहमदाबाद से कार में आए युवक और उसके दोस्तों पर युवती के परिजनों ने लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया. हमले में घायल हुए प्रेमी आशाराम, कार मालिक अनिल रावल और अरविंद परमार ने जान बचाने के लिए बोकडसेल तालाब में छलांग लगा दी, जबकि चौथा दोस्त पंकज अहारी कार से भागकर सुरक्षित निकल गया.

lover attacked in dungarpur

घटना के दौरान आशाराम और अरविंद तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन गंभीर रूप से घायल अनिल रावल तालाब से बाहर नहीं आ सका और उसकी मौत हो गई. सुबह पुलिस ने तालाब से अनिल का शव बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले आशाराम ने बताया कि वह तीन साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में है. 14 अगस्त को युवती ने उसे फोन कर बताया कि उसके घरवाले मारपीट कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इसके बाद आशाराम अपने दोस्तों के साथ अहमदाबाद से डूंगरपुर पहुंचा. आधी रात को गांव पहुंचते ही पुलिया के पास 15 से 20 लोग हथियार, लाठियां और पत्थर लेकर घात लगाए बैठे थे. उन्होंने कार पर हमला कर चारों को घेर लिया. हमले के बाद भागते समय तीन युवक तालाब में कूद गए, लेकिन अनिल की जान नहीं बच सकी.

मृतक अनिल रावल के परिजनों ने प्रेमिका के परिवार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अनिल को पीटकर तालाब में फेंक दिया. गुस्साए परिजनों ने हमलावरों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *