पुलिस थाना घासा की कार्रवाई: इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर गन से वीडियो बनाकर डर फैलाने वाले चार युवक गिरफ्तार

उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों और हथियारनुमा वस्तुओं के साथ वीडियो पोस्ट कर आमजन में डर फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस थाना घासा ने बड़ी कार्रवाई की है. अतिरिक्त Superintendent of Police अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में स.उ.नि. मांगीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर गन से वीडियो बनाकर अशांति फैलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों में

  1. देवेन्द्र (23), निवासी काडा बैरण, देलवाडा, उदयपुर

  2. नितेश (22), निवासी राया, खेमनोर, राजसमंद

  3. अम्बालाल उर्फ चन्दु (19), निवासी हनुमान मंदिर के पास, बरवा, देलवाडा, राजसमंद

  4. पुष्कर लाल (21), निवासी काली घाटी, बिलोता, देलवाडा, राजसमंद
    शामिल हैं. पुलिस ने सभी को पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया.

टीम में स.उ.नि. मांगीलाल, हैड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल माधवसिंह, हिमान्शु, विश्वराज और चालक सुरेश शामिल रहे. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और शांति का माहौल है. सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा.

Leave a Comment