देशभर के हाईवे यूजर्स के लिए खुशखबरी! नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 अगस्त 2025 से FASTag Annual Pass की शुरुआत की और पहले ही दिन इसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है. शाम 7 बजे तक 1.4 लाख एनुअल पास बुक हो चुके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

क्या है FASTag Annual Pass?
FASTag Annual Pass देश के चुनिंदा 1,150 टोल प्लाजाओं (NH और NE) पर निजी वाहनों (कार, जीप, वैन) के लिए लागू है. इसकी कीमत ₹3,000 है और यह एक साल या 200 ट्रिप्स (जो भी पहले हो) तक वैलिड रहेगा. कमर्शियल वाहनों पर यह पास मान्य नहीं है.
बुकिंग और एक्टिवेशन कैसे करें?
-
राजमार्गयात्रा (Rajmargyatra) मोबाइल ऐप या NHAI की वेबसाइट पर जाएं.
-
‘Annual Toll Pass’ टैब पर क्लिक करें और एक्टिवेट बटन दबाएं.
-
‘Get Started’ पर क्लिक करें.
-
अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालें.
-
मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें.
-
पेमेंट गेटवे से ₹3,000 का भुगतान करें.
-
पेमेंट के 2 घंटे के भीतर पास एक्टिवेट हो जाएगा.
ध्यान दें:
-
वाहन का FASTag आपके व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) से लिंक्ड होना चाहिए.
-
चेसिस नंबर से रजिस्ट्रेशन न हो.
-
वाहन डिटेल्स को पेमेंट से पहले अच्छी तरह चेक करें.
-
बुकिंग के लिए सिर्फ NHAI की आधिकारिक वेबसाइट या राजमार्गयात्रा ऐप का इस्तेमाल करें, अन्यथा फ्रॉड का खतरा है.
पहले दिन का धमाकेदार रिस्पांस
NHAI के मुताबिक, पहले ही दिन 1.4 लाख यूजर्स ने एनुअल पास एक्टिवेट कर लिया और लगभग 1.39 लाख टोल ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए. हर समय 20,000-25,000 यूजर्स राजमार्गयात्रा ऐप का उपयोग कर रहे हैं.
यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम
हर टोल प्लाजा पर NHAI के अधिकारी और नोडल अधिकारी तैनात हैं. साथ ही, शिकायतों के समाधान के लिए 100 से अधिक अधिकारियों को 1033 नेशनल हाईवे हेल्पलाइन से जोड़ा गया है.