जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज मिली हरी झंडी, जानें रूट, टाइमिंग और किराया

पूर्वी रेलवे के अधीन चलने वाली जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज, 16 अगस्त को हरी झंडी दिखाई जाएगी. यह नई सेमी हाईस्पीड ट्रेन, भागलपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार है. ट्रेन का नियमित संचालन 17 अगस्त से शुरू होगा. जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 441 किलोमीटर की दूरी मात्र 6 घंटे 35 मिनट में तय करेगी, जिससे यह इस रूट की सबसे तेज ट्रेन बन गई है. इसका ट्रेन नंबर 22310/22309 रहेगा और शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी.

Jamalpur Howrah Vande Bharat

रूट और प्रमुख स्टेशन

ट्रेन जमालपुर से हावड़ा की यात्रा के दौरान कुल आठ स्टेशनों पर रुकेगी:

  • भागलपुर

  • बराहाट

  • मंदर हिल

  • हंसडीहा

  • नोनियात

  • दुमका

  • रामपुरहाट

  • बोलपुर शांतिनिकेतन

टाइमिंग

  • 22310 जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस:
    जमालपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर हावड़ा जंक्शन पर रात 10:05 बजे पहुंचेगी.

  • 22309 हावड़ा–जमालपुर वंदे भारत एक्सप्रेस:
    हावड़ा से सुबह 7:45 बजे रवाना होकर जमालपुर जंक्शन पर दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी.

कोच, बुकिंग और किराया

इस ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे, जिसमें एक एग्जिक्युटिव चेयर कार (EC) और 7 चेयर कार (CC) शामिल हैं.

  • कुल 590 यात्री यात्रा कर सकेंगे (44 EC कोच, 546 CC कोच में).

  • टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या स्टेशन पर PRS काउंटर से की जा सकती है.

  • किराया:

    • एसी चेयर कार (CC): ₹1290

    • एग्जिक्युटिव चेयर कार (EC): ₹2335

Leave a Comment