Skip to content
Sunday, 25 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पाली के पटवारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

जयपुर, 16 अगस्त (Udaipur Kiran). भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की पाली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरियारी पटवार मंडल, तहसील मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली के पटवारी अशोक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

Patwari bribery case Pali

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी की पाली द्वितीय टीम को एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि पटवारी अशोक प्लाट और दुकान के म्यूटेशन के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है.

शिकायत के आधार पर पाली द्वितीय के प्रभारी और अतिरिक्त Superintendent of Police खींव सिंह द्वारा सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई. इस दौरान पटवारी अशोक को 50 हजार रुपये (10 हजार रुपये असली और 40 हजार रुपये डमी नोट) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *