Rajasthan में सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती (RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy) के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है. माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 10 विषयों में कुल 6500 वरिष्ठ अध्यापकों के पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 तक RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा और आवेदन शुल्क
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आवेदन शुल्क:
-
सामान्य, पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर): ₹600
-
आरक्षित वर्ग (SC/ST/Non-creamy OBC/EWS/दिव्यांग): ₹400
चयन प्रक्रिया
-
लिखित Examination
-
मेरिट लिस्ट
-
दस्तावेज़ सत्यापन
Examination पैटर्न
पेपर 1:
-
विषय: Rajasthan का भूगोल, इतिहास, संस्कृति, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, वर्ल्ड और इंडिया का सामान्य ज्ञान, एजुकेशनल साइकोलॉजी
-
कुल प्रश्न: 100
-
समय: 2 घंटे
-
अंक: 200
पेपर 2:
-
संबंधित विषय में सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान
-
ग्रेजुएशन स्तर का ज्ञान
-
टीचिंग मेथड की जानकारी
-
कुल प्रश्न: 150
-
समय: 2 घंटे 30 मिनट
-
अंक: 300
आवेदन कैसे करें?
-
उम्मीदवार RPSC की वेबसाइट पर जाएं.
-
संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
-
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पूरा करें.