Rajasthan कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती Examination 17 अगस्त को राज्यभर के विभिन्न Examination केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस Examination के लिए करीब 6.78 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और कुल 3705 पदों पर भर्ती की जाएगी. Examination दो शिफ्ट में होगी – पहली सुबह 9 से 12 और दूसरी दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक.

ड्रेस कोड और क्या पहनना है, क्या नहीं
-
जीन्स और घड़ी पहनकर आना प्रतिबंधित है.
-
पुरुष अभ्यर्थी आधी/पूरी आस्तीन के शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, पैंट पहन सकते हैं. जीन्स नहीं पहनें.
-
महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी/पूरी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज पहनें. बालों में साधारण रबड़ बैंड लगाएं. भारी गहने, हेयर पिन, स्कार्फ आदि न पहनें.
-
बड़ी/मेटल बटन, बैज, फूल आदि वर्जित हैं.
-
चप्पल, सैंडल, जूते, मोजे पहन सकते हैं लेकिन मेटल चेन वाले जूते नहीं.
Examination के नियम और गाइडलाइंस
-
शिफ्ट नियम:
-
पहली शिफ्ट के अभ्यर्थी प्रश्न पत्र घर नहीं ले जा सकेंगे.
-
दूसरी शिफ्ट वाले घर ले जा सकते हैं.
-
दोनों शिफ्ट के अभ्यर्थी आंसरशीट की कार्बन कॉपी ले जा सकते हैं.
-
-
गेट टाइमिंग:
-
Examination से 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचे.
-
Examination शुरू होने से 1 घंटे पहले गेट बंद हो जाएगा.
-
-
फोटो आईडी और फोटो:
-
ई-एडमिट कार्ड, ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी) लाना अनिवार्य.
-
पहचान पत्र की फोटो 3 साल से पुरानी न हो, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा.
-
उपस्थिति पत्रक के लिए 2.5 सेमी × 2.5 सेमी रंगीन फोटो और नीला पारदर्शी बॉल पेन लाएं.
-
-
अन्य प्रतिबंध:
-
घड़ी, बैग, पानी की बोतल, पर्स, ज्योमैट्री बॉक्स, मोबाइल, ईयरफोन, किताबें, व्हाइटनर, अन्य गैजेट्स पर प्रतिबंध है.
-
Examination केंद्र में इनके लिए कोई व्यवस्था नहीं.
-
-
ओएमआर नियम:
-
हर प्रश्न के पांच विकल्प होंगे. जवाब न देना हो तो पांचवां विकल्प गहरा करें, वरना 1/3 अंक की कटौती होगी.
-
10% से ज्यादा प्रश्नों में कोई विकल्प न भरने पर Examination के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा.
-
अंतिम 10 मिनट में गोले भरने का समय मिलेगा.
-
-
फ्री बस यात्रा:
-
अभ्यर्थी Rajasthan रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में Examination के 5 दिन (15 अगस्त रात 12 से 19 अगस्त रात 11:59) तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं. ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा भी उपलब्ध है.
-
Examination पैटर्न
-
समय: 3 घंटे
-
कुल प्रश्न: 150
-
अंक: 300
-
नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक कटेगा.