Skip to content
Sunday, 25 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान में मानसून दोबारा सक्रिय, 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी – अगले 3-4 दिन जारी रहेगी बारिश

Rajasthan में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. एक सप्ताह की सुस्ती के बाद शुक्रवार देर रात से प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जो Saturday को भी लगातार जारी रहा. मौसम विभाग ने जयपुर समेत 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आगामी दिनों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बढ़ गई है.

Rajasthan monsoon update

कई जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने की घटनाएं

झालरापाटन (झालावाड़) के सालरिया गांव में शुक्रवार शाम को मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और उसका पोता घायल हो गए. जालोर, डूंगरपुर, भरतपुर, बूंदी, अलवर और उदयपुर समेत कई जिलों में देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही. बरसात से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को राहत के साथ-साथ परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है.

मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से बारिश तेज

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं और मानसून ट्रफ के सामान्य स्थिति में शिफ्ट होने से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है. फिलहाल मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, दमोह और बिलासपुर होते हुए गुजर रही है, जिससे Rajasthan, मध्यप्रदेश, Chhattisgarh, ओडिशा और Jharkhand में भी बारिश का सिलसिला तेज हुआ है.

किन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, पाली, जालोर, जोधपुर, नागौर समेत 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में अगले 3–4 दिन तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *