मेष:
पूंजी निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी और पदोन्नति के योग बन रहे हैं. आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं. यात्रा में सतर्क रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लक्ष्य पर केंद्रित रहें. शुभांक: 2, 5, 6

वृष:
संतान पक्ष से खुशी के मौके बनेंगे. समय को ध्यान में रखकर काम करें. मेहनत के बाद ही सफलता मिल सकेगी. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं. बौद्धिक कार्यों में दक्षता बढ़ेगी, पर स्वास्थ्य का ख्याल रखें. शुभांक: 3, 4, 7
मिथुन:
पुरुषार्थ और कर्म के बल पर सफलता मिलेगी. व्यवसायिक क्षेत्र में विस्तार के प्रयास सफल होंगे. बुद्धि-कौशल से चुनौतीपूर्ण कार्यों में जीत मिल सकती है. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है. शुभांक: 4, 5, 6
कर्क:
वित्तीय मामलों में मितव्ययिता बरतें. व्यापार में स्थिति सामान्य रह सकती है. जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी. समय कुछ नकारात्मक परिणाम दे सकता है, पुरुषार्थ का सहारा लें. शुभांक: 4, 6, 8
सिंह:
करीबी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. यात्रा से दूरगामी लाभ संभव है. आर्थिक कार्यों में मदद मिलेगी और आनंददायक वातावरण बनेगा. शुभांक: 3, 5, 6
कन्या:
काम शुरू करने से पहले उचित मूल्यांकन करें. कारोबारी क्षेत्र में प्रगति होगी. परिश्रम और प्रयास से लाभ मिलेगा. अपने कार्य पर ध्यान दें. शुभांक: 5, 7, 8
तुला:
ज्ञानीजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा. आध्यात्मिक वातावरण बनेगा. साझेदारी के कार्य में लाभ मिलेगा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सफल होंगे. जोखिम से बचें. शुभांक: 1, 5, 8
वृश्चिक:
विवादों से राहत मिलेगी. प्रयास से कार्य बनेंगे और बाधाएं दूर होंगी. भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा. शुभांक: 5, 7, 9
धनु:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापार व शिक्षा में सफलता मिलेगी. सहयोग मिलेगा. शुभांक: 3, 5, 7
मकर:
ले-देकर काम करने की आदत छोड़ें. पठन-पाठन में कमजोरी रह सकती है. व्यापार में प्रगति होगी. शिक्षा में आशानुकूल सफलता में संदेह है. धार्मिक यात्रा संभव है. शुभांक: 2, 5, 8
कुंभ:
कोई हानि नहीं होगी, अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें. व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी. आलस्य छोड़ें और पुरुषार्थ का सहारा लें. आर्थिक लाभ संभव है. शुभांक: 3, 4, 6
मीन:
इच्छित फल की प्राप्ति होगी. कारोबारी काम में प्रगति मिलेगी. लेन-देन में बाधा दूर होगी. धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा. सहयोग से काम बनेंगे. शुभांक: 2, 4, 7