Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
INDIA

झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में 19 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची, 17 अगस्त (Udaipur Kiran) Jharkhand के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में 19 अगस्त, मंगलवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में भारी बारिश की आशंका है.

jharkhand rain alert

मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसी को लेकर विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोग सतर्क रह सकें.

इधर, sunday को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है. इससे राजधानी के लोगों को हल्की गर्मी और उमस का एहसास हो सकता है. sunday को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 33.1, बोकारो में 32.5 और चाईबासा में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *